वह हो सकती है बीवी,
या बहू किसी के लिए।
लेकिन वह एक स्त्री है,
माँ है
उस नवजात की,
जिसने अभी तक नहीं खोली हैं आखें।
इसलिए हर वह उपाय सोचो, और करो,
जिससे बचायी जा सके हर वह स्त्री,
जिसका स्वयं का अस्तित्व है मूल्यवान,
और जो है—कोई बेटी, बहन, पत्नी, बहू,
और इस संसार की सबसे बड़ी शक्ति,
माँ किसी अबोध की।
"कोई स्त्री इसलिए नहीं मर रही कि वह बीमार है,
बल्कि वह इसलिए मर जाती है,
क्योंकि समाज ने यह निर्धारित नहीं किया है
कि उसकी जान बचानी है।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें